रेलवे स्टेशन पर सो रहे कर्मचारी को चूहे कुतर गए

0

रेलवे स्टेशन पर सो रहे कर्मचारी को चूहे कुतर गए, मौत

रतलाम। एमपी के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की डेड बॉडी रिफ्रेशमेंट रूम (आरआर) में मिली। जहां डेड बॉडी को चूहों ने आंख, नाक, कान और बाएं पैर का अंगूठा कुतर दिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब रेस्टोरेंट के एक अन्य कर्मचारी उसे जगाने गया तब इस घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक रेलवे स्टेशन पर कांट्रेक्टर जयंत इंटरप्राइजेस के स्वल्पाहार रेस्टोरेंट में काम करता था। मृतक 28 साल का था, जिसका नाम छोटेलाल उर्फ कल्लू कुशवाह है जोकि जिला सीधी का रहने वाला था। सोमवार सुबह 7 बजे साथी कर्मचारी रमजान उसे जगाने गया तो देखा कल्लू को चूहों ने आंख, कान, नाक और पैर का अंगूठा कुतर रखा है।

सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कर्मचारी की मौत किसी बीमारी या हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि विसरा रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजन को सौंप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !