झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

0

इटावा - झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा*

*रिपोर्टर = रामकिशोर कुशवाह (ब्यूरो चीफ इटावा)*

इटावा - विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर चकरनगर के अंतर्गत अवैध रूप से चल रहे मेडिकल क्लीनिक व झोलाछाप डॉक्टरों का निरीक्षण का कार्य अधीक्षक डॉ डॉक्टर अमित दीक्षित व उनकी टीम ने संयुक्त रुप से किया हनुमंतपुरा चौराहे पर कई सालों से अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर  धन उगाई की जा रही थी । मामला तब सामने आया जब गत दिनों एक लड़की झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार हो गई इसकी जानकारी जब जिला स्वास्थ्य विभाग को ही तो मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने का काम आज हनुमंतपुरा चौराहे पर किया जिसमे एम0बी0 सिंह (बंगाली ), अरुण कुमार ग्राम सहसों, डीसी विश्वास बंगाली, राजकुमार कुशवाहा ग्राम सहसों रोड बिठौली, गुड्डू यादव टिटावली रोड को बिना प्रमाण पत्र व रजिस्ट्रेशन के बिना अवैध रुप से मरीजों का इलाज करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है कई झोलाछाप अपने अपने क्लीनिक को बंद करके भाग गए उनकी खोजबीन की जा रही है इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्साधिकारी चकरनगर अमित दीक्षित ने बताया अग्रिम कार्यवाही के लिए नोडल अधिकारी अपर चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के द्वारा कार्रवाई की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !