इटावा ननिहालो को दण्डित करते शिक्षक

0
इटावा । विकास खण्ड चकरनगर के प्राथमिक विद्यालय रनिया में अध्यापको के द्वारा छात्रो को दण्डित करके शिक्षा दी जा रही है ।जबकि केन्द्र सरकार के कड़े आदेश है कि नौनिहालो को दण्डित अध्यापको द्वारा बिलकुल भी न किया जाए ।क्योकि छात्र दण्डित होने के डर से स्कूल आना बंद कर देते है इस कारण अध्यापको द्वारा नौनिहालो को दण्डित करना असम्बैधानिक श्रेणी में है लेकिन फिर भी रनिया प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अपनी आदतो से बाज आते नही दिख रहे है ।बतादे अध्यापको द्वारा छात्र व छात्राओ को मुर्गा बनाकर दण्डित किया जा रहा है इसका जीता जागता उदहारण आज देखने को मिला ।जहाँ उसी स्कूल के प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे तो वही मौजूद अध्यापको द्वारा बच्चों को दण्डित कर पढाई की जा रही थी ।वही ग्राम छिबरौली के प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालो की कक्षाओ में अध्यापको द्वारा मोटर साईकिल स्टेण्ड बनाया गया है जिस कक्षा में बच्चे पढने को बैठे है तो उसी में अध्यापको ने अपने मोटर साईकिल व स्कूटरी खड़ी कर रखी है जब इस बारे में छिबरौली स्कूल के हेडमास्टर से बात की तो उन्होंने लापरवाही भरा बयान देते हुए कहा गाडियो में इसलिए यहाँ खड़ा किया है क्योकि यह कक्षा पूरी तरह खराब है ।इस मामले में उपजिलाधिकारी चकरनगर मोहम्मद कमर ने बताया छात्रो को दण्डित करना गैरकानूनी है इसके लिए दोषी अध्यापको पर कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी ।वही उन्होंने छिबरौली स्कूल में कक्षा में खड़े वाहनों पर अध्यापको से स्पष्टीकरण लेने की बात कही ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !