मौसम: राजस्थान के इन 12 ज़िलों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी Rajsthan weather forecast

0

राजस्थान में अपने आखिरी पड़ाव में पहुंचा मॉनसून अभी भी पूरी तरह से सक्रिय हो रहा है. इसके चलते आने वाले सप्ताह से प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां (Monsoon activities) कम होने लगेगी, लेकिन उससे पहले झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy rain) होने की संभावना जताई है. बारिश की इस संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है. इससे पहले गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, राजसमंद, सीकर, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर और नागौर जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जयपुर संभाग के अलवर, दौसा व झुंझुनू और बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर जिले में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश में गुरुवार को कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. इनमें सबसे ज्यादा 85 मिलीमीटर बारिश कोटा में दर्ज की गई है. वहीं, उदयपुर में 45 एमएम और भीलवाड़ा में 35 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस बीच राजधानी जयपुर में आज लगातार दूसरे दिन सुबह से ही काले बादल छाये हुये हैं. इससे बारिश की संभावना बन रही है. 

बता दें, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य बाढ़ से तबाही झेल रहे हैं. वहीं, मुसलाधार बारिश, टूटते पहाड़ और भूस्खलन ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ा रखी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश परेशानी का सबब बन सकती है. 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !