22 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान

0

22 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व बिहार में हो सकती है वर्षा
उत्तरी जम्मू  कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम कमजोर है, हालांकि जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
उत्तरी पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। पंजाब के शेष हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम सूखा रहेगा, बारिश की उम्मीद जल्द नहीं है।
पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ सभी भागों में मॉनसून कमजोर रहेगा।
हालांकि ओड़ीशा के लगभग सभी भागों और बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने के आसार हैं। तटीय ओड़ीशा और हिमालय से सटे बंगाल में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी असम में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।
मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय देश के मध्य भागों से होकर गुज़र रही है।
इसके चलते गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मुंबई सहित उत्तरी कोंकण व गोवा क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के बाकी सभी भागों में हल्की वर्षा की गतिविधियां मंगलवार को भी जारी रह सकती हैं।
मॉनसून ट्रफ के दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के करीब होने के चलते उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी मॉनसून वर्षा के आसार हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु के तटीय भागों पर भी एक ट्रफ विकसित हो गई है। हालांकि यह ट्रफ बहुत प्रभावी नहीं है लेकिन इसके चलते तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पश्चिमी तटों पर सक्रिय ट्रफ का प्रभाव बना रहेगा और तटीय कर्नाटक तथा केरल में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है।
आंतरिक हिस्सों की बात करें तो तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !