डेरा सच्चा सौदा पर सरकारें अलर्ट, हरियाणा व पंजाब ने मांगी पैरा मिलिट्री फोर्स

0

सिरसा में तैनात होंगी पैरामिलिट्री की 10 कंपनियां, इंटरनेट सेवाएं भी हो सकती हैं बंद

सिरसा हरियाणा के डी.जी.पी. बीएस संधू ने डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने कहा कि पंचकूला सी.बी.आई. कोर्ट 25 अगस्त को फैसला सुनाएगी। उन्होंने कहा कि डेरा समर्थक हंगामा न करें, इसके लिए पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज देर रात या कल सुबह तक पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर राज्य में इंटरनेट सेवा भी बंद की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सिरसा में पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी। राज्य को पैरामिलिट्री फोर्स की कुल 35 कंपनियां मिली हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला संवेदनशील हैं। सबसे ज्यादा फोर्स पंचकूला में लगाई है। फैसला पंचकूला सीबीआइ कोर्ट ने ही सुनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस साथ लगते प्रदेशों की पुलिस से भी लगातार संपर्क में है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस सोशल मीडिया में चलने वाले संदेशों पर भी निगाह गड़ाए है। अशांति पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस डेरा प्रबंधकों के भी संपर्क में है। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान पुलिस से भी कोर्डिनेट किया जा रहा है। सिरसा से पंचकूला तक के रास्ते में विशेष बल तैनात किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !