कल 19 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश
उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर बना हुआ है और इसके प्रभाव से बना चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने के बहुत कम आसार है लेकिन हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।
मध्य भारत की ओर रुख करें तो दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ हैं। जिसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ के साथ-साथ मराठवाड़ा और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर अच्छी वर्षा हो सकती हैं। एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। ओड़ीशा के दक्षिणी भागों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।
तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है जबकि आंध्र प्रदेश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडू और मध्य महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में हल्की बारिश होगी जबकि हैदराबाद में मध्यम से भारी बारिश होगी।
कबीर किरण न्यूज आज का मौसम पूर्वानुमान
अगस्त 19, 2017
0
