समग्र भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 11-17 सितंबर, 2017

0

समग्र भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 11-17 सितंबर, 2017
समग्र भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान
आइए जानते हैं आने वाले सप्ताह के लिए मौसम का पूर्वानुमान::
उत्तर भारत
अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन उत्तराखंड में हल्की वर्षा पूरे सप्ताह जारी रहेगी।
उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों में चलती रहेंगी जिसकी वजह से वातावरण की नमी में कमी आएगी। दिल्ली सहित उत्तरी मैदानों में दिन के दौरान तापमान बहुत गर्म रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट शुरू हो जाएगी।
मध्य भारत
छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों को अगले 24 घंटों के लिए अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद, विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश कम हो जाएगी लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में 15 सितंबर तक अच्छी वर्षा जारी रहेगी। वहीं 16 और 17 सितंबर को, मध्य भारत के ज़्यादातर हिस्सों में हल्की वर्षा होगी। एक दो स्थानों में मध्यम वर्षा हो सकती है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और देश के पूर्वोत्तर राज्यों से अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्व उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों में अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद, बिहार और पूर्व उत्तर प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा लेकिन 15 सितंबर के आसपास, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश बढ़ सकती है।
दक्षिण भारत
कोंकण और गोवा, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप के अन्य हिस्सों में बारिश कम हो जाएगी। 17 सितंबर को बारिश केरल और तटीय कर्नाटक में एक बार फिर से बढ़ जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !