बलात्कारी बाबाओं की फेहरिस्त में शामिल हुआ एक और नाम, जानकार लगेगा बड़ा झटका

0

बलात्कारी बाबाओं की फेहरिस्त में शामिल हुआ एक और नाम, जानकार लगेगा बड़ा झटका

 ramkishorlive
 06-11 17:55

नई दिल्ली। बाबा राम रहीम के काले चेहरे का खुलासा होने के बाद अब एक-एक करके कई और बलात्कारी बाबाओं का नाम सामने आया है। यहां भी बाबा की एक शिष्या ने इस बात का खुलासा किया और बाबा का असली चेहरा दुनिया के सामने उजागर करने का काम किया है। इतना ही नहीं शिष्या ने ये भी बताया कि बाबा के चंगुल में फंसने वाली वही अकेली नहीं है, बल्कि बाबा ने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया और मुंह खोलने से मना किया।


बात कर रहे हैं दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज की। दाती महाराज के आश्रम की ही एक महिला ने उनपर ये संगीन आरोप लगाये हैं। बाबा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में यदि लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो जाती है, तो उन पर आस्था रखने वाले हजारों शनि भक्तों को तगड़ा झटका लगेगा।

इससे पहले हाल में स्वघोषित संत आसाराम के रेप के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद लोगों में साधू-संतों के प्रति खासा गुस्सा देखा गया था।

विगत वर्षों में धर्म और कर्मकाण्ड वाले कामों से जुड़े कई बाबाओं ने रेप के आरोपों के चलते देश के एक बड़े जन-समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

इस फेहरिस्त में वीरेंद्र देव दीक्षित, गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा, नारायण साईं, नित्यानंद जैसे कई बाबा शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक़ दाती महाराज पर दिल्ली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें एक महिला शिष्य ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले शनिधाम में दाती महाराज ने उस पर यौन हमला किया था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दाती महाराज ने पीड़िता को मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता के द्वारा मुहैया कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस फिलहाल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराने जा रही है और इसके बाद दाती महाराज के शनिधान का मुआयना कर सकती है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि शनिधाम में दाती महाराज के कुकर्मों की शिकार वह अकेली नहीं बनी, बल्कि कई महिलाओं पर बाबा ने यौन हमला किया।

यह भी कहा जा रहा है कि दो साल पूर्व जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पिता को सुनाई थी तो उन्होंने उसे शनिधाम में दाती महाराज के संरक्षण में ही छोड़ दिया था।

बता दें कि दाती महाराज दिल्ली समेत देशभर में शनि उपायों और कर्मकाण्डों के ज्ञाता के तौर पर खासे मशहूर हैं। वह अक्सर कई टीवी चैनलों पर शनिदेव संबंधी उपायों को बताते हुए देखे जाते हैं।

शनिदेव में श्रद्धा रखने वाले हजारों लोग दाती महाराज में गहरी आस्था रखते हैं और देश भर से भक्त उनके शनिधाम में आते-जाते रहते हैं। दाती महाराज पर लगे आरोप अगर सच साबित हुए तो लाखों शनि भक्तों की भावनाओं का धक्का लगेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !