पकड़ा गयीं महिला शिक्षिका 15 वर्षीय छात्र को लेकर हुई थी फरार
KabirkiranNews
पकड़ा गयीं महिला शिक्षिका 15 वर्षीय छात्र को लेकर हुई थी फरार
नई दिल्ली। हरियाणा के फतेहाबाद में शांति निकेतन स्कूल के 10वीं के स्टूडेंट को लेकर रफूचक्कर हुई टीचर को स्टूडेंट के परिजनों ने जम्मू के कटरा से काबू कर पुलिस को सौंप दिया है।
अध्यापिका और स्टूडेंट दोनों कटरा में घूम रहे थे, उसी समय स्टूडेंट के परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो स्टूडेंट ने बताया कि पंजाबी टीचर रितू उसे डरा-धमका कर अपने साथ ले गई थी। रितू ने उसे डराया था, कि अगर वह उसके साथ नहीं चला तो स्कूल से उसका नाम काट दिया जाएगा।
स्टूडेंट के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए स्टूडेंट के बयान पर टीचर रितू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
