चकरनगर विजली विभाग की बड़ी लापरवाही बीते तीन दिन से कई गाँव अँधेरे से जूझ रहे है ।ग्राम गौहानी प्रधान प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया गत तीन दिनों से लाइट न आने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा ।उन्होंने बताया विभाग के अधिकारियो द्वारा इस मामले में कोई सुध नही ली जा रही है ।विजली के न आने के कारण बारिस में रात्रि के समय अनेक प्रकार के कीड़ो का ग्रामीणों को करना पड रहा है सामना ।चकरनगर विजली विभाग की इस घोर लापरवाही पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है ।वही विजली की दिक्कत से गौहानी नौगवा,खिरीटी,कोटरा समेत कई गाँव जूझ रहे है ।
*रिपोर्टर - रामकिशोर कुशवाह*
*इटावा - यूपी*
