लोक निर्माण विभाग की भूमि में अनाधिकृत कब्जे की बेदखली में रियायत व ब्यापारी हित देखते हुए तंय मानक को कम करने के लिये ब्यापार मण्डल मिश्रा गुट ने लोक निर्माण विभाग व प्रदेश सरकार की मनमानी नीतियों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूँका

0
✍लोक निर्माण विभाग की भूमि में अनाधिकृत कब्जे की बेदखली में रियायत व ब्यापारी हित देखते हुए तंय मानक को कम करने के लिये ब्यापार मण्डल मिश्रा गुट ने लोक निर्माण विभाग व प्रदेश सरकार की मनमानी नीतियों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूँका ।  व ब्यापारी हित में आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व जिलाधिकारी को सम्बोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा । दिये गये ज्ञापन के माध्यम से श्री पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया की नगर पंचायत खागा बहुत ही पुरानी नगर पंचायत है ।जो कि लगभग 100 वर्षों से खागा टाउन एरिया अस्तित्व में है । जिसमें की किशनपुर मार्ग पर अधिकांश मकानों व दुकानों का निर्माण 70 से 80 वर्ष पुराना है । जो रोड साइड कन्ट्रोल एक्ट 1945 से पहले से अस्तित्व में है । जिन दुकानों व मकानों का निर्माण नगर पंचायत से अनुमति लेने के बाद हुआ है । लेकिन तब उक्त लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई । और ना ही विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कोई मानक निर्धारित किया गया ना ही किसी प्रकार का बोर्ड अथवा भवन स्वामियों को किसी प्रकार के मानक की कोई जानकारी दी गई । जबकि इस मार्ग पर होने वाले निर्माण कार्य की जानकारी लोक निर्माण विभाग को पूर्ण रूप से थी । इसके बावजूद भी निर्माण कार्य हुआ । इससे प्रतीत होता है की निर्माण कार्य मे विभाग की मिलीभगत थी । जबकि आज अतिक्रमण ढहाए जाने के सम्बन्ध में विभाग द्वारा जो नोटिस जारी की गई है । उसमें खागा किशनपुर रोड पर निर्माण का क्या मानक होगा इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है । उक्त विभाग के कर्मचारियों ने मनमामी ढंग से नाप की है । जिसका कोई मानक निर्धारित नहीं है । जिसका ब्यापार मण्डल पूरी तरह विरोध करता है । क्योंकि इस तरीके की कब्जा बेदखली की कार्यवाही से तमाम ब्यापारियों का मकान पूर्णतयः शून्य हो जाएगा । जिस कारण ब्यापारियों की रोजी रोटी के साथ उनके सर छिपाने की छत भी उनसे छिन जाएगी और वे बेघर हो जाएंगे । किसी भी ब्यापारी द्वारा कोई नया निर्माण नहीं कराया गया । अधिकतम निर्माण वर्षों पहले के हैं। जो कि अनाधिकृत कब्जे नहीं हैं । अध्यक्ष श्री पांडेय ने अपनी वार्ता को जारी रखते हुए कहा कि आर ओ बी के निर्माण के वक्त तत्कालीन उपजिलाधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ब्यापारियों के बीच समझौता हुआ था कि प्रशासन चौक से लेकर रेलवे ओवर ब्रिज तक समझौते के अनुसार सड़क चौड़ीकरण में मध्य सड़क से 32 फिट तक ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा । जिसके अनुसार समस्त ब्यापारी सहमत भी हैं ।

जिस पर न्याय प्रिय उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने ब्यापारियों को उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया । इस अवसर पर ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के अलावा अशोक कुमार , सीता राम गुप्ता ,अंशू यादव ,कलीम शेख , मार्कण्डेय सिंह , रवि सिंह , अरुणेंद्र कुशवाहा , रवि शंकर , मुराद अली , जमाल याकूब , वैभव अग्रवाल , रवि अग्रहरि , नीरज अवस्थी , राकेश कुमार , राकेश कुमार , राजू सोनी , मो० रफी , अनन्त प्रकाश , नीरज अग्रवाल , राजकुमार , नितेन्द्र गुप्ता , जयचन्द्र सिंह , राज बहादुर सिंह , सुमित , प्रदीप कुमार , मनीष साहू , सौरभ कोहली , मनीष साहू , राजेश कुमार , अनुपम अवस्थी , राम बाबू अग्रहरि , गोलू ठाकुर , मो० सुल्तान , कृष्ण पाल सिंह समेत लगभग तीन सैकड़ा ब्यापारी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !