नालियों के निर्माण में व्यय राशि का स्टीमेट दें

0

नालियों के निर्माण में व्यय राशि का स्टीमेट दें

KabirkiranNews

5 घंटे पहले

स्रोत से पढ़ें

कबीर किरण संवाददाता,


 इटावा : ग्रामों से बरसात के पानी


की निकासी हेतु जहां नालियां नहीं बनायी गयी हैं, का निरीक्षण कर नालियों के निर्माण में व्यय होने वाली धनराशि का स्टीमेट बनाकर दो दिन के अंदर उपलब्ध कराये जाने, ग्रामों में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंपों का सत्यापन कर रीबोर वाले, मरम्मत वाले हैंडपंपों की अलग-अलग सूची उपलब्ध कराये जाने, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में जीरो टै¨कक कर सूची तत्काल उपलब्ध कराये जाने, ग्राम पंचायतों में वाल पें¨टग कराये जाने, एनआरएलएम में गठित समूहों के खाते खुलवाये जाने, विकास खंड कार्यालयों की साफ-सफाई कराने जाने, पालीथिन मुक्त प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने विकास भवन के नवीन सभागार में ग्राम पंचायतों में नालियों के निर्माण के संबंध में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जेई को 5-5 गांवों में जहां जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है, जिस कारण नालियां बंद पड़ी है। उनके जल निकासी का हल निकालने के साथ नाली निर्माण में आने वाले व्यय का स्टीमेट बनाकर उपलब्ध करायें जाने को कहा। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित जेई को निर्देशित किया कि नालियों के निर्माण में आने वाले व्यय का स्टीमेट उपलब्ध कराने के बाद उसकी स्वीकृति लेकर अधिक से अधिक मिस्त्री, लेवर लगाकर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जायें। उन्होंने एडीओ (पी), खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि स्कूल शौचालय निर्माण पूर्ण कराये जायें। यहां मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Image Copyright: www.kabirkiran.com

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

Popular Posts

Weather forecast all India
बरवाला काण्ड की सच्चाई

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !