फोटो नं. 5 जासं, इटावा : सदर कोतवाली अंतर्गत बस स्टैंड पर दो मासूम बच्चों को लावारिस हालत म...
फोटो नं. 5 जासं, इटावा : सदर कोतवाली अंतर्गत बस स्टैंड पर दो मासूम बच्चों को लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। अंदेशा जताया गया है कि परिजन उनको छोड़कर कहीं चले गए। बच्चे काफी देर तक अपने मां-बाप का बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे जब वे नहीं आए तो आसपास के लोगों द्वारा उनके बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बच्चों को गोद में लिया तो उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। पुलिस द्वारा उपचार के लिए बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया तथा बच्चों के परिजनों की आसपास तलाश की गई। देर शाम तक जब बच्चों के परिजनों को नहीं तलाशा जा सका। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार ¨सह ने बताया कि 29 अगस्त को दो अज्ञात बालक एक करीब चार वर्ष का और दूसरा करीब दो वर्ष का रोडवेज बस स्टैंड तिराहा पर रात्रि 10 बजे उप निरीक्षक नीरज कुमार, आरक्षी विश्वनाथ ¨सह एवं विनोद कुमार ने पाए थे। उनके द्वारा बालकों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाल कल्याण समिति को भी अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि बच्चों को राजकीय शिशु सदन मथुरा भेजा जा रहा है। यदि इनका कोई परिवारीजन इन बच्चों से संपर्क करना चाहता है तो वह अध्यक्ष बाल समिति तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी से उनके संपर्क सूत्र 07518024056 पर संपर्क कर सकता है।
