152 शिक्षकों को मिली विद्यालयों में तैनाती

0

कबीर किरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में की जा रही शिक्षकों की भ...

कबीर किरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में की जा रही शिक्षकों की भर्ती के क्रम में 152 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रभारी बीएसए दिग्विजय ¨सह द्वारा यह नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी दिग्विजय ¨सह ने बताया कि कुल 155 शिक्षकों का आवंटन जनपद को प्राप्त हुआ था। जिसमें से 152 शिक्षकों ने काउंसि¨लग कराई। तीन शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 152 शिक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इनमें 62 महिला शिक्षक हैं जबकि 90 पुरुष शिक्षक। महिलाओं को विकल्प के आधार पर महेवा, बसरेहर, बढ़पुरा आदि ब्लाकों में नियुक्ति दी गई है। जबकि पुरुष शिक्षकों को जनपद के पिछड़े ब्लाक ताखा व चकरनगर में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय एकल थे वहां पर दो शिक्षक हो गए हैं। जिन विद्यालयों में कोई शिक्षक नहीं था वहां पर दो शिक्षकों को नई नियुक्ति में भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !