मोबाइल में 2 सिम चलाने वालों के लिए खुशखबरी, नहीं कराना पड़ेगा ₹35 का रिचार्ज
टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखते ही जियों ने सभी कंपनियों की नींदे उड़ा डालीI जियो के सस्ते ऑफर्स के सामने बाकि कंपनी के ऑफर्स फैल हो गयेI जियो के कारण बाकि कंपनियां सस्ते ऑफर्स उपलब्ध कराने के लिए मजबूर हो गयीI लेकिन जियो के सस्ते और आकर्षक ऑफर्स के कारण ग्राहकों ने बाकि कंपनियों की ओर ध्यान देना बंद कर दियाI इससे बाकि कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ाI

घाटे में जा रही कंपनियों ने गठबंधन कर ग्राहकों से हर महीने का शुल्क वसूलने के लिए मिनिमम रिचार्ज सर्विस शुरु कर दीI जिसके चलते ग्राहकों को हर महीने के लिए ₹35 का रिचार्ज कराना पड़ रहा हैI ऐसे में जो ग्राहक 2 सिम चला रहे हैं वे दोनों सिम में रिचार्ज कराने के लिए मजबूर हैं और उन्हें हर महीने ₹35 का रिचार्ज दो अलग-अलग सिम पर कराना पड़ रहा हैI

लेकिन जानकारों के मुताबिक़ टेलीकॉम कंपनियों के लिए ट्राई ने नया नियम जारी किया है जिसमें ग्राहक एक ही नम्बर पर रिचार्ज कर दोनों नम्बर की वैलिडिटी पा सकते हैंI यानि ग्राहक एक नम्बर पर रिचार्ज कर दोनों नम्बर की इनकमिंग सेवा जारी रख पायेंगेI ऐसे में ग्राहकों को ₹35 वाले रिचार्ज को दोनों नम्बर पर कराने से सहूलियत मिल जायेगीI

ख़बरों के अनुसार मौजूदा समय में ये नियम जियो सिम पर लागू होता है जिसमें ग्राहकों को अपने प्राइमरी नम्बर से अन्य जियो नम्बर को लिंक करना होगाI जिसके बाद जियो के दुसरे सिम पर पहले सिम के रिचार्ज तक इनकमिंग सेवा चालू रहेगीI उम्मीद है जल्द ये नियम सभी सिम के लिए लागू कर दिया जाएगाI
