चंबल के डाकुओं की फिल्म पर विवाद
मुरैना /चम्बल के डाकुओं की कहानी पर बनी अभिषेक चौबे की फ़िल्म सोन चिड़िया के पोस्टरों को लेकर यहां विवाद शुरू हो गया है लोगों का कहना है कि इस फ़िल्म के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर जो वीडियो या स्टिल डाले गए है उनकी भाषा और थीम चम्बल को एक बार फिर चम्बल को विश्वब्यापी बदनामी देगी जबकि चम्बल में इस समय परमशान्ति है और मध्यप्रदेश सरकार चम्बल में पर्यटन को बढ़ावा देने की कई परियोजनाएं चला रही है जबकि फ़िल्म की थीम है अगर आपको अपनी सास को गोली मारनी हो ,कैमरा लुटबाना हो तो आप चम्बल में टूरिज्म के लिए आइए ।चम्बल समरता मंच नामक संस्था और कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक फ़िल्म बेचने के लिए चम्बल को बदनाम करने की इस मानसिकता के खिलाफ ग्वालियर उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल करके और राष्ट्रपति के नाम पर कलक्टर को एक ज्ञापन देकर इस फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करेंगे ।
