अम्पायर की गलती पर बरसे विराट कोहली,जमकर दिखाया गुस्सा
बेंगलुरु : कल हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में अम्पायर की गलती से आरसीबी को 6 रनों से जबरदस्त हार मिली जिसके बाद विराट कोहली ने खतरनाक गुस्सा निकाला जानिए पूरा मामला ?
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और मुंबई के बीच कल रोमांचक मैच खत्म हुआ बता दे कि अंतिम बॉल पर अम्पायर की गलती की वजह से आरसीबी को मैच हारना पड़ा, इस बात पर विराट कोहली काफी जबरदस्त गुस्से में दिखे और इन्होने जमकर गालिया बकी।
अंतिम ओवर में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को जीतने के लिए 17 रन की दरकार थी, बल्लेबाजी में शिवम दुबे और एबी डिविलियर्स थे जबकि गेंदबाजी की कमान लसिथ मलिंगा पर था, पहली गेंद पर दुबे ने शानदार छक्का जड़ा उसके बाद अगली 4 गेंदों पर 4 सिंगल आये।
अंतिम बॉल पर RCB को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी, फिर अंतिम गेंद मलिंगा की डॉट निकली, यह गेंद नो बॉल थी लेकिन अम्पायर S रवि से गलती हो गयी और उसने गेंदबाज पर ध्यान नहीं दिया।
मैच के बाद विराट कोहली ने अम्पायर की अनदेखी के कारण काफी गुस्से में नजर आए और इन्होंने कहा कि आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट है, यह एक क्लब मैच नहीं इसमें आपको छोटी-छोटी बातो का भी ध्यान देना पड़ेगा क्योकि एक गलती मैच का नक्शा पलट देती हैं ?
