कोई टाइटल नहीं

0

रामपाल के सतलोक आश्रम में तैनात ASI, उसका बेटा और दामाद आश्रम से चुराते थे सामान, लोगों ने मौके पर सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़वाया

हरियाणा न्यूज : एएसआई, उसके बेटे, दामाद, दोस्त विनोद और एएसआई के समधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज।

आरोपी मक्खन के घर से बरामद साम�¤

आरोपी मक्खन के घर से आश्रम से चुराया काफी मात्रा में सामान बरामद

बरवाला। दौलतपुर मार्ग पर स्थित रामपाल के सतलोक आश्रम में पहरेदारी के लिए लगाए एक एएसआई, उसके बेटे और दामाद पर आश्रम से लाखों के सामान पर हाथ साफ करने का आरोप है। पुलिस ने आश्रम के अनुयायी बलजीत सिंह की शिकायत पर आश्रम की गार्द में लगे एएसआई कृष्ण कुमार, उसके बेटे रवि, दामाद मक्खन, रवि का दोस्त विनोद और एएसआई के समधी प्रताप जाखड़ के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 

 

दो साल से एएसआई सामान चोरी करवा रहा था
कृष्ण, रवि और विनोद गांव चमारखेड़ा के रहने वाले हैं, जबकि मक्खन व प्रताप जाखड़ गांव भैणी बादशाहपुर निवासी हैं। मौके से काबू आरोपी रवि व विनोद को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं देर शाम पुलिस ने एएसआई कृष्ण व मक्खन को भी गिरफ्तार कर लिया। रिमांड पर लिए आरोपियों से पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मक्खन के गांव भैणी बादशाहपुर स्थित उसके घर से आश्रम से चुराया काफी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह ने कहा कि उनके सतलोक आश्रम में पिछले दो साल से एएसआई कृष्ण कुमार सामान चोरी करवा रहा था। जब इस बारे उन्हें जानकारी मिली तो आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !