Hissar news

0


बोरवेल में गिरे मासूम नदीम को बचाने के लिए 40 घंटे से रेस्क्यू जारी


हिसार(मांगीलाल नायक ): बुधवार को हिसार से 30 किलोमीटर दूर राजस्थान सीमा से सटे गांव बालसमंद में करीब 15 महीने का बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। बच्चे की रोने की आवाज के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन सूचना मिलते ही सकते में आ गया और तुरंत अग्नि शमन की गाडिय़ां, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद से लगातार 40 घंटे हो गए बच्चे को बचाने के लिए रेस्कुय जारी है। वहीं सुचना मिल पा रही है कि बच्चे को बचाने के लिए खुदाई का काम पूरा हो चुका और किसी वक्त बच्चे का बाहर निकाला जा सकता है।

राहत व बचाव कार्य रात को अंधेरा होने के बाद भी जारी रहा है। प्रशासन ने मौके पर अस्थायी लाइट का प्रबंध किया है। बच्चे के पास पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। बताया जा रहा बोरवेल की पाइप करीब 60 फुट गहरी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे की रोने की आवाज पाइप से आ रही है। बच्चे को बचाने के लिए एक्सपर्ट टीम लगी हुई है। जिला पुलिस कप्तान स्वयं बच्चे को बचाने के लिए सक्रिय है। अधिकारी वर्ग हर हाल में जल्द से जल्द बच्चें को निकालने के लिए गंभीरता से प्रयास में लगा हुआ है। बच्चे को बाहर निकालने में अभी पूरी रात लग सकती है,गड्ढे की गहराई से खुदाई कर 5 से 6 फीट और बढ़ाया जा रहा है उसके बाद ही टनल बनाने का शुरू हो पाएगा।

10 इंची है पाइप 
बालसमंद गांव के जोहड़ के पास 10 इंची बोर के अंदर 15 माह का बच्चा नदीम खान खेलते हुए गिर गया। बच्चें के पिता आजम खान ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बालसमंद चौकी में दी। चौकी इंजार्च ने तुंरत जिलाधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए बचाव व राहत का काम आरंभ करवाया। मौके पर हिसार सदर थाना प्रभारी मनोज कसवां, एसआईएस अमरजीत सिंह अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच के बाद बचाव कार्य में तेजी लाते हुए ग्रामीणों से मदद ली। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !