कोई टाइटल नहीं

0

मौसम लेगा मतदाताओं की अग्निपरीक्षा

पारा 45 के पार होगा 0 आसमान से बरसती आग में देनी होगी लोकतन्त्र के महायज्ञ में आहुति झाँसी : ल...

0 पारा 45 के पार होगा

0 आसमान से बरसती आग में देनी होगी लोकतन्त्र के महायज्ञ में आहुति

झाँसी : लोकतन्त्र का महात्योहार मनाने जा रहे मतदाताओं को इस बार मौसम के सामने अग्नि परीक्षा देनी होगी। 29 अप्रैल को पारा 45 के पार होगा और आसमान से आग बरसेगी। मतदान के प्रति जनता का उत्साह बता रहा है कि देश के लिए कर्तव्य निभाने वाले मतदाता इस गर्मी को चुनौती देने के लिए घर से निकलेंगे। निर्वाचन आयोग ने बूथ पर छाया व पानी के पुख्ता प्रबन्ध कर दिए हैं।

मौसम के तेवर दिनों-दिन तल्ख होता जा रहा है। सूरज की सुर्खी ने धरती को लाल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग शरीर को झुलसाने लगी है। दिन चढ़ने के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम का यह सितम मतदान के दिन 29 अप्रैल को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मतदान के दिन पारा 45 डिग्री पार कर जाएगा। जानकार बताते हैं कि मौसम का यह मि़जाज भी मतदाताओं को रोकने में कामयाब नहीं होगा। पिछला लोकसभा चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। 5 साल पहले वर्ष 2014 में झाँसी-ललितपुर सीट के लिए 30 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दिन भी पारा 45 के पार था, लेकिन मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतन्त्र का उत्सव मनाया था। जनपद की लगभग 68 फीसदी आबादी ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी मौसम के हालात वैसे ही हैं, तो मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। ़िजला प्रशासन ने 'देश के महा-त्योहार' के लिए जिस तरह मुख्य बा़जार से लेकर गली-कूचों और गाँव के गलियारों में अलख जगाई है, उसका असर मतदान पर पड़ना तय है। उम्मीद जताई जा रही है कि मतदाता पिछला रिकॉर्ड तोड़कर और अधिक संख्या में मतदान करने के लिए घर से निकलेंगे।

ये रखें सावधानी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चन्द ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच मतदान होने के कारण मतदाता कुछ सावधानी अवश्य रखें। मतदान प्रात: 7 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6 बजे तक होगा। कोशिश करें कि सुबह जल्दी मतदान करें, ताकि ते़ज धूप से पहले लोकतन्त्र के महायज्ञ में आहुति भी दी जाए और सेहत पर भी प्रभाव न पड़े। दिन में अगर मतदान करने जाएं, तो कुछ खाना या नाश्ता अवश्य करके घर से निकलें। सिर ढककर जाएं तथा साथ में पानी की बोतल भी ले जाएं।

बॉक्स में

:::

सेल्फि विद 'जागरण'

झाँसी : झाँसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने देश का महात्योहार मनाने की तैयारी कर ली है। 29 अप्रैल को भारी संख्या में मतदाता देश के लिए सरकार चुनने के लिए निकलेंगे और वोट डालेंगे। मतदाताओं का सम्मान करने और देश को सन्देश देने के लिए 'जागरण' भी आपके साथ महापर्व मनाएगा और जागरूक मतदाताओं को 'सेल्फि विद जागरण' में स्थान देगा। इसके लिए मतदाता वोट डालने के बाद स्याही लगी अंगुली के साथ सेल्फि लें और वॉट्सऐप (9453665111 एवं 9415590111) पर भेज दें। सेल्फि के साथ अपना नाम व मोहल्ले का नाम भी अवश्य भेजें। सेल्फि में चेहरे के ठीक बगल में मतदान की स्याही लगी अंगुली रखें, ताकि चेहरा व निशान एक साथ दिखाई दे।

फाइल : राजेश शर्मा

28 अप्रैल 2019

समय : 6.35 बजे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !