कोई टाइटल नहीं

0

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जगहों पर बारिश; चारधाम में बर्फबारी

Publish Date:Mon, 01 Apr 2019 08:54 PM (IST)उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली और बारिश होने लगी। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। जिससे आम लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। ...

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड के कई जिलों में एकाएक मौसम ने करवट बदल ली। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बन गया। मौसम में आए इस बदलाव तक लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। 

उत्तराखंड में इनदिनों तपिश बढ़ने से आमजन बेचैन था। सोमवार को भी दिन से चटख धूप खिली हुई थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदल ली और मसूरी, टिहरी, चमोली समेत कर्इ क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी हुई। जिससे मौसम ने कुछ हद तक लोगों को राहत पहुंचाई। 

वहीं, दूसरी ओर प्रशासन चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। केदारनाथ में पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी है, वहीं सीमा सड़क संगठन की टीम बदरीनाथ के पास हाईवे पर जमा बर्फ काटने का कार्य कर रही है। यहां हाईवे पर भारी मात्रा में बर्फ जमा है। इस बीच यमुनोत्री में प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पैदल मार्ग पर पुल का निर्माण तो चल ही रहा है। धाम में साफ-सफाई का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !