Weather Forecast: मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर के मौसम के मिजाज को लेकर भविष्यवाणी की है। यहां जानें कैसा रहेगा हाल।

0


Weather Forecast: मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर के मौसम के मिजाज को लेकर भविष्यवाणी की है। यहां जानें कैसा रहेगा हाल।


मौसम का हाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में गर्मी ने दस्तक दे दी है और अब यह धीरे-धीरे बढ़ रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह तेज धूप व हवा रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, 'शहर में दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं।' राजधानी में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर का आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 17 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नीचे दिए गए चार्ट में आगामी हफ्ते से जुड़ा मौसम का अनुमान देख सकते हैं।


बिहार की राजधानी पटना व राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ व शुष्क बना रहा। इस बीच तापमान में मामूली कमी जरूर दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सीमांचल इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमांचल क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 

मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में लू ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। मौसम के तेवर इतने तल्ख है कि सुबह से ही पसीना आने लगा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बने चक्रवात से जरुर कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है, मगर गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लू का असर है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !