इन जिलों में तबाही मचाने आ रहा फैनी तूफान, हो जाएं सावधान

लखनऊ
मौसम विभाग के अनुसार, फैनी तूफान की वजह से अगले 48 घंटों के दौरान उप्र में तेज बारिश हो सकती हैआज ओडिशा के तटीय इलाके से टकराने की आशंका हैभारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए येलो वॉर्निंग जारी किया
बंगाल की खाड़ी से उठा फैनी तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार यह प्रचंड तूफान दो से तीन मई को उत्तर प्रदेश पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम से तेज गति की बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस वक्त फैनी तूफान ओडिशा के तटीय इलाकों गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है. इस दौरान इसकी अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस बीच ओडिशा में अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेजों की 2 मई तक छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए येलो वॉर्निंग जारी की.
वहीं बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर किसानों और भंडार गृहों को मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि नमी व तेज हवा से फसल के होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज, एवं खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था कर लें. पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. मंगलवार को तापमान ने पिछले आठ वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया. अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा. सन 2010 में तापमान 44 डिग्री पार कर गया था. इसके बाद अब तापमान अप्रैल में 43 के पार पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुसार राहत देने वाली बात यह है कि अगले 36 घंटे के बाद मौसम में तब्दीली हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठे फैनी नामक चक्रवात का असर उप्र के अधिकांश क्षेत्रों में पड़ने वाला है.
तूफान का सीधा असर वैसे उड़ीसा और इसके तटीय इलाकों में पड़ेगा, इसकी वजह से दिल्ली में तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है. फैनी नामक चक्रवात पिछले कुछ दिनों से अरब सागर से सटे इलाकों में तूफान और बारिश लेकर आ रहा है. इसी तरह की स्थिति कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों होने की संभावना है. जिससे तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.
