कोई टाइटल नहीं

0

मौसम / 20 राज्यों में पहुंचा मानसून, महाराष्ट्र, केरल, गोवा में झमाझम बारिश, 9 को अभी भी इंतजार

लू की मार झेल रहे बिहार में मानसून ने दस्तक दीमानसून बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी भी पहुंच गयाचेन्नई में बारिश के लिए अन्नाद्रमुक सरकार ने यज्ञ करावायापुझल जलाशय सूखा

कर्नाटक, गुजरात में भी हल्की बरसात हुई। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट में मानसून पहले से ही सक्रियमौसम विभाग- उत्तर पश्चिम राजस्थान से ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा


नई दिल्ली . 10 दिन देरी से चल रहे मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को मानसून ने तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी में भी दस्तक दे दी। वहीं, महाराष्ट्र, केरल, गोवा में झमाझम बारिश हो रही है। कर्नाटक, गुजरात में भी हल्की बरसात हुई। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट में मानसून पहले से ही सक्रिय है। इसके साथ देश के 20 राज्यों में मानसून पहंुच गया है। हालांकि 9 राज्यों में लोगों को अभी मानसून का इंतजार है। 

मौसम विभाग के कहना है कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और  बंगाल तक निम्न दबाव के कारण अच्छी बारिश के अासार हैं। 
वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ आंधी के आसार भी जताए हैं। यहां अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। 
अब तक देश में 39% कम बारिश: मानसून में देरी के कारण शनिवार तक देश भर में सामान्य से 39% बारिश कम हुई है। 

 

बिहार और पूर्वी यूपी में पहुंचा मानसून, तमिलनाडु से अभी भी दूर; मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट

 

राहत: लू की मार झेल रहे बिहार के 5 शहरों में बारिश : लू की मार झेल रहे बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। पटना में शनिवार को तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जिले में भी तेज बारिश हुई। राज्य में लू से 300 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

 

सौगात: पूर्वी यूपी में बारिश, पर पश्चिम में गर्मी बरकरार : मानसून बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी भी पहुंच गया है। शनिवार को यहां तेज बारिश हुई, जिससे कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि पश्चिम और मध्य यूपी में गर्मी बरकरार है। वहीं, गुजरात के वड़ोदरा, अहमदाबाद में भी बारिश हुई। 

 

इंतजार: सरकार ने बारिश के लिए चेन्नई में यज्ञ कराया : यहां बारिश के लिए अन्नाद्रमुक सरकार ने यज्ञ करावाया। वहीं, राज्य में पीने की पानी की किल्लत बरकरार है। कई इलाकों में पानी के लिए प्रदर्शन हुआ। सरकार ने 1 करोड़ लीटर पानी ट्रेन से चेन्नई पहुंचाने की बात कही है। हालांकि शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

 

चेन्नई के चारों जलाशय सूखे  : तस्वीर चेन्नई के पुझल जलाशय की है, जो सूख चुका है। शहर को पानी देने वाले बाकी तीन जलाशय में भी पानी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !