भारी बारिश के बादल पंजाब के कई इलाकों को सराबोर करते हुए अब दक्षिण की तरफ रुख कर रहे हैं।
आने वाले कुछ घँटों में पंजाब के फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, भटिंडा, बरनाला, संगरुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में कही हल्की तो कही भारी बारिश होगी।
हरियाणा के उत्तर व मध्य में सक्रिय बादल बने हुए हैं। जिसके कारण पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, नारनौल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, नूह, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद और दिल्ली में बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान में एक बार फिर से बॉर्डर एरिया और उत्तरपुर्वी व दक्षिण पुर्वी इलाको में तेज गर्जिले बादल बन चुके हैं। जिसके कारण अगले कुछ घँटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागोर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, झालवाड़, बारां, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, करोली, सवाई माधोपुर और जयपुर में बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
दोपहर तक मध्य राजस्थान में भी तेज बारिश होगी।
उत्तरप्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओ के साथ सक्रीय बादल जन्म ले रहे हैं। पुर्वी उत्तरप्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लगातार बारिश वाले बादल बन रहे हैं। आने वाले कुछ घँटों में बादल काफी सक्रिय हो सकते हैं। जिसके कारण सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, शामली, बागपत, मेरठ, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बंदायू, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, एटा, इटावा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, कानपुर, गोंडा, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी समेत अन्य जिलो में बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
मध्यप्रदेश के उत्तरी इलाको में सक्रिय बादल बने हुए हैं। दक्षिण इलाको में हल्की बारिश के बादल का प्रभाव है। अगले कुछ घँटों में भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगरमालवा, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, देवास, उज्जैन, इंदौर, मन्दसौर, रतलाम, झाबुआ, सीहोर, दमोह, सागर, विदिशा, जबलपुर, नरसिंहपुर आदि में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश के दौर दर्ज किए जा सकते हैं।
