फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया
चकरनगर/इटावा: नेहरू युवा केंद्र इटावा के तत्वावधान में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड चकरनगर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामकिशोर सिंह व वराजावेटी कन्या इंटर कॉलेज हनुमंतपुरा के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हालांकि साइकिल रैली राजावेटी कन्या इंटरकॉलेज से निकलकर रानीपुरा तक वहाँ से फिर वापस होते हुए रैली का समापन हनुमंतपुरा चौराहे पर किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामकिशोर सिंह ने कहा कि इस साइकिल रैली का उद्देश्य छात्र-छात्राओं सहित समस्त नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने का है। आज युवा वर्ग आधुनिकता के चकाचौंध की ओर अग्रसर है। हमें स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, मेहनत आदि करने की जरूरत है। सुविधा भोगी होने से हम स्वस्थ नहीं रह सकते। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, मेहनत आदि जरूरी है। छात्र-छात्रा खेलकूद से भी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, मेहनत व खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करना होगा। साइकिल रैली का आयोजन तभी सार्थक होगा जब सभी लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ न कुछ प्रयास करेंगे। इसे सिर्फ सरकारी कार्यक्रम मानकर अपने आपको दूर रखेंगे तो कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। मौके पर नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड चकरनगर से स्वयंसेवक रामकिशोर सिंह व शैलेन्द्र सिंह व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार श्रीवास्तव सहायक अध्यापक रामशंकर मिश्रा जितेंद्र कुमार पवन कुमार अरविन्द्र कुमार के अलावा कुलदीप सिंह विश्नू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.।

