कोरोना काल मे भरथना विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए सारथी बने डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर

0
कोरोना काल मे भरथना विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए सारथी बने डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर
रामकिशोर सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक सनशाइन समय इटावा 
चकरनगर/इटावा:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार समूचे प्रदेशभर में जगह जगह पार्टी पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपने अपने क्षेत्र में मास्क व सेनेटाइजर बड़े पैमाने पर वितरित करते देखे जा रहे है। इसी क्रम में 201 भरथना विधानसभा क्षेत्र को कई वर्षों से टारगेट करने में लगे डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर पिछले चार दिन से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। श्री दिवाकर ने भरथना कस्बा में सैकड़ों की संख्या में लोगों को कोरोना बचाव हेतु मास्क व सेनेटाइजर के रूप में डेटोल साबुन आवंटित किए तो वही आज विकासखण्ड चकरनगर के कस्बा हनुमन्तपुरा में भी भारी संख्या में लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग करके उक्त सामग्री को बांटने का कार्य किया 
अवगत हो कि समाजवादी पार्टी में एससी एसटी प्रकोष्ठ से प्रदेश महासचिव डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर कई वर्षों से आए दिन कुछ न कुछ जनहित मे करते नजर आते है। जहां एक कोरोना बीमारी के देश में बढ़ते प्रकोप के चलते सोशल डिस्टेंस के साथ साथ विरोधी पार्टियां भी आम जनमानस के बचाव हेतु मदद करती देखी जा रही है। तो वही सपा से विधायकी की फिराक में लगे डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर ने बचाव सामग्री के साथ-साथ क्षेत्र में कई स्थानों पर शोक सम्बेदना व्यक्त करने भी पहुंचे अभी हाल ही में कुछ माह पूर्व बहुत पुराने समाजवादी दद्दा अपरवल सिंह परिहार का देहावसन हो गया था तुरन्त बाद लोकडाउन लग जाने के कारण राजनैतिक हस्तियां उनके द्वार नही पहुँच पाए थे । लोक डाउन की जरा ढील मिलते ही पार्टी प्रदेश महा सचिव डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर उनके पैतृक गांव बिडोरी पहुंचकर शोक सम्बेदना व्यक्त की । इस मौके पर   स्वर्गीय दद्दा अपरवल सिंह परिहार के सुपुत्र जो उनकी राजनैतिक विरासत संभालने का कार्य कर रहे जाहर सिंह परिहार,भानु सिंह परिहार ,गब्बर गुर्जर ,मनोज राजावत,रामकेश यादव,चच्चू परिहार,विष्णु राजावत,मान सिंह चौहान आदि मौके पर मौजूद रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !