सनशाइन समय सीतापुर
पिसावां (सीतापुर) उर्वरक की क़िल्लत को लेकर महीनों से उठ रही किसानों की मांग को लेकर सांसद रेखा अरुण वर्मा ने जिलाधिकारी सीतापुर से वार्ता कर पर्याप्त उपलब्धता की बात है सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि खाद में हो रही बिचौलियों की सहभागिता पर लगाम लगाए जाने के साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने यूरिया खाद की किल्लत की जानकारी पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराते हुए जनपद में खाद की बफर स्टॉक लगाए जाने के साथ ही यह भी लिखा कि सीतापुर जनपद कृषि आधारित जनपद है समय से किसानों को यूरिया नहीं मिली तो जनपद के किसानों की धान की फसल खराब हो जाने की संभावना बढ़ जाएगी साथ ही किसान निजी दुकानदारों के शोषण के शिकार हो जाएंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यालय ही नहीं जनपद के सभी सरकारी गोदामों में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता निर्धारित हो जिस पर जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा यूरिया खाद की क़िल्लत को लेकर संबंधित विभागों के साथ वार्ता कर निराकरण शीघ्र कराने को कहा सांसद की इस पहल को यदि विभागीय जिम्मेदारों ने अमली जामा दिया तो किसानों को उर्वरक की किल्लत से स्थाई निदान मिलेगा यह जानकारी संसदीय कार्यालय से दी गई।
