सर्किल के बिठौली थाने में फूटा कोरोना बम्ब,पांच पॉजिटिव
चकरनगर/इटावा:सर्किल के बिठौली थाने में फूटा कोरोना बम्ब,5 सिपाई आए कोरोना पोजिटिव जिसमें एक दो दिन पूर्व हुआ था पॉजिटिव तो वही आज मंगलवार को 4 पुलिस स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इतनी बड़ी संख्या में एक साथ रिपोर्ट आने से थाने में हड़कम्प सा मच गया ।
अवगत हो कि वैश्विक बीमारी के चलते पूरा देश तो धराशाही है ही साथ मे अब कोरोना ग्रामीण क्षेत्र में भी पहोडने लगा है बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर सर्किल के थाना बिठौली में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5 हो गयी है 22 अगस्त के एक सिपाई को हुआ था उसी समय थाने के स्टाफ की शैम्पूलिंग हुई थी तो उसकी रिपोर्ट आज मंगलवार को आई जिसमें थाने के स्टाफ में चार एक साथ निकले तो अब संख्या बढ़कर उक्त थाने में पांच हो गयी है।जिसके नाम इस प्रकार है गिरेन्द्र लाल ,भूरे लाल,जगदीश कुमार,कमलेश कुमार है। स्वास्थ बिभाग की टीम ने थाने में चस्पा कर दिया है तथा उन सभी मरीजों को नारयण इंटर कालेज इटावा भेज दिया है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना निकलने से थाने में कुछ दिनों तक स्टाफ में भी कमी आ गयी है,पांच पुलिस स्टाफ के साथ एक गोमगार्ड भी शामिल है । उक्त सम्बन्ध में सीएचसी अधीक्षक अबधेश यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व एक पुलिस कांस्टेबल पॉजिटिव आया था तभी सभी की शैम्पूलिंग कराई थी जिसकी आज आई रिपोर्ट में चार को कोरोना निकला है सभी को उपचार हेतु जिलास्तर भेज दिया गया है।
