विगत तीन दिनों से लापता युवक की तालाब मे उतराती मिली लाश,पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
अगस्त 28, 2020
0
विगत तीन दिनों से लापता युवक की तालाब मे उतराती मिली लाश,पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
कर्नलगंज/गोण्डा ।। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एक गाँव मे एक व्यक्ति की तालाब मे लाश उतराती मिली है।मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के शीशामऊ का है, ग्राम पंचायत शीशामऊ अन्तर्गत गोकुल पुरवा के पास स्थित एक तालाब मे एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक की पहचान उसके पास बरामद आधारकार्ड से उत्तम कुमार शुक्ल पुत्र परसराम शुक्ल निवासी बाबूपुर थाना कटरा बाजार के रुप मे हुई।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बीते दो तीन दिनों से घर से गायब था।
Tags
