ब्लाक सभागर में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यो की हुई समीक्षा बैठक
महेबा
ब्लॉक सभागार महेवा में खण्ड विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियो की बैठक कर कायाकल्प योजना के दौरान कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की ।
खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने ब्लॉक सभागार में साप्ताहिक बैठक के दौरान ग्रामों में चल रहे मनरेगा के कार्यों सहित कायाकल्प के तहत स्कूल टाइल्स ,पंचायत भवन ,सामुदायिक शौचालय ,स्कूलों के लगने वाले हैंडवाश ,एम डी एम शेड व हर्बल पार्क के कार्यो में तेजी लाने का सभी सचिवों को निर्देश दिया ।
वहीँ बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने सभी ग्राम सचिवों व सेक्टर प्रभारियों तथा टी ए को सामुदायिक शौचालयों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने व निर्धारित समय मे कार्य कराने का निर्देश दिया ।
वहीँ साप्ताहिक बैठक के दौरान खण्ड प्रेरक स्वच्छता कार्यक्रम मीनाक्षी चौहान ,सचिव प्रवीण कुमार ,रामेंद्र सिंह , बृजेन्द्र धनगर ,मनोज कुमार मिश्रा , यशवीर सिंह ,सौरभ कुमार ,सुधीर यादव ,लक्ष्मी भदौरिया ,आशा देवी , विजय रत्न ,बृजेन्द्र वीर यादव सहित सभी ग्राम सचिब मौजूद रहे ।
