कोतवाली पुलिस की बडी कार्रवाई धरे गए दो गैंगस्टर अपराधी
सनशाइन समय। सीतापुर ब्यूरो
एसपी आर पी सिंह द्वारा अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए गोकशी सहित अन्य धाराओं में वांछित इनामियों को धर दबोचा है। माना जा रहा है नए इंस्पेक्टर के चार्ज संभालते ही पुलिस टीम अलर्ट है।
गैंगस्टर में वांछित चल रहे पंद्रह -पंद्रह हजार के इनामियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी पुलिस को अपराधियों की खास लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।
गुरूवार को कोतवाली प्रभारी राम प्रकाश द्वारा जुटाई जानकारी पर गैंगस्टर, गोकशी सहित अन्य धाराओं में वांछित अपराधियों की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में उ नि बीरेंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश राठौर, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रशांत कुमार की टीम जब अपराधियों के मिलने के पते पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनो अपराधियों ने भागने की कोशिश की इसी बीच हेड कांस्टेबल सुरेश राठौर ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को धर दबोचा।
दोनो अभियुक्तों रिजवान पुत्र सलीम निवासी फत्तेपुर थाना कमलापुर एवं सलमान पुत्र इसरार निवासी अकोहरा थाना सिधौली को पकडकर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी राम प्रकाश ने बताया दोनो अभियुक्तों पर इनाम था दोनो की संपत्ति का पता लगाकर अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।
