गांव के मुख्य मार्ग पर स्लेप डालकर रास्ता ब्लॉक किया
अराजक तत्व की तानाशाही,समाजसेवी ने उप मजिस्टेट से की शिकायत
चकरनगर/इटावा:थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानन्द में एक अराजक तत्व ने मुख्य मार्ग के खड्डजें पर मकान की स्लेप बना डाली जिससे गांव में चार पहिया बाहन का निकलना मुश्किल हो गया है । ग्रामीणों का कहना है कि फसल आदि काटकर जब गल्ला भूषा घर लाते थे बो निकलना सम्भव नही होगा उक्त सम्बन्ध में गांव के समाजसेवी द्वारा उपजिलाधिकारी की अनुपस्तिथि में तहसीलदार साहब को शिकायत दी जिसके बाद उक्त सक्षम अधिकारी ने आपेक्षित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित पुलिस को मार्क कर दिया है। लेकिन रास्ता विरोधी उक्त अराजक तत्व दबंगई पर अड़ा है आठ फिट की गली खड़ंजा में 3 फिट की स्लेप डाल दी है जिससे बाहन आदि का निकलना सम्भव नही है।
