दैनिक सनशाइन समय संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत महेवा में हाइवे पर शाह होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हुए युवक की इटावा जिला अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही मौत हो गयी ।
अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी युवक मोहित उम्र 30 वर्ष की मंगलवार को रात 8 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमे युवक का हेलमेट भी खण्ड खण्ड हो गया था व सर में गम्भीर चोटें आई थी गश्त कर रही चोकी पुलिस ने घायल को महेवा सी एच सी में भर्ती कराया था जहाँ ब्रेन हेमरेज की संभावना के चलते जिला अस्पताल रिफ़र किया गया था जिसकी इकदिल के पास एम्बूलेंस में ही मौत हो गयी थी ।बुधवार की सुबह मोर्चरी पहुँचकर चोकी प्रभारी महेवा नीतेंद्र वशिष्ठ ने शव का पंचनामा भरा व पोस्टमार्टम कराया ।
महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत कस्वा महेवा में हाइवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया गम्भीर रूप से घायल ।
प्राप्त विवरण के अनुसार औरेया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र उम्र करीब 30 वर्ष बाइक से किसी कार्य से इटावा जा रहा था महेवा बाईपास पर शाह होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा व हेलमेट भी टूट गया तथा सर में गम्भीर चोट आयी ।गश्त कर रहे एस आई अंकित पटेल व दीवान संतोष कुमार ,मुरलीधर ,निवेश व नितिन आदि उसे लेकर हाइवे एम्बूलेंस से सी एच सी में लाये जहां से गम्भीर स्थिति को देखते हुये जिला अस्पताल रिफ़र किया गया ।युवक के परिजन गाँव से सी एच सी में सूचना पर पहुँच चुके थे ।
