Sitapur News टापटेन अपराधी सहित कच्ची शराब बनाते एक धरा गया

0
टापटेन अपराधी सहित कच्ची शराब बनाते एक धरा गया
सनशाइन समय सीतापुर ब्यूरो। 
रामपुरकला पुलिस द्वारा एस ओ संजीव यादव के नेतृत्व मे शुक्रवार को दो अलग अलग अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ की गई है। 
पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी किए निर्देशों के अनुपालन में एस ओ रामपुरकला संजीव यादव के नेतृत्व  में दो अलग अलग अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। 
शुक्रवार को थाना इलाके के टाप टेन अपराधी की मौजूदगी की सूचना पर तुरंत हरकत मे आए संजीव यादव के साथ एस आई मेराज अहमद, हे कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल ऋषि देव ने मय अदद देशी  315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ वीरेंद्र पुत्र भगौती निवासी सरवाजलालपुर थाना रामपुरकला को गिरफ्तार किया है। 
वही कच्ची शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में एस आई मुकेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार ने छापेमारी कर राजेन्द्र पुत्र भगवान दीन निवासी मझिगंवा थाना रामपुरकला को शराब भट्ठी उपकरण व पांच ली कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 
एसओ संजीव यादव ने बताया टाप टेन अपराधी सहित कच्ची शराब विक्रेता के विरुद्ध सम्बधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
माना जा रहा है हाल ही मे थाने का चार्ज संभाल रहे एस ओ के सख्त रूख से अपराधियों में खौफ व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

Popular Posts

बरवाला काण्ड की सच्चाई
Weather forecast all India

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !