इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, गया मेंदबे पाँव सर्दी की दस्तक; दिखेगा हल्का कोहरा

0

इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, गया मेंदबे पाँव सर्दी की दस्तक; दिखेगा हल्का कोहरा
उत्तर प्रदेश में सर्दी दबे पाँव दस्तक देनेवाली है। बिहार के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही थी। जबकि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अनुमान है कि बिहार में भी अब मौसम शुष्क हो जाएगा क्योंकि बारिश देने वाला बांग्लादेश पर बना चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है। इस बदलाव के साथ गंगा के मैदानी क्षेत्रों में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी।उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसमें जल्द कमी आने के आसार हैं।
मंगलवार को बहराइच में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुरादाबाद में रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 16.4 डिग्री रहा। लखनऊ में 16 डिग्री और इलाहाबाद में 18 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य है। जबकि वाराणसी में सामान्य से 1 डिग्री अधिक 18.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखा जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से आगरा, मथुरा,मेरठ, अलीगढ़,लखनऊ,कानपुर,इलाहाबाद,वाराणसीसहित अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी जबकि कोहरे का प्रभाव अगले हफ्ते से बढ़ने की संभावना है।बिहार मेंपटना,भागलपुर,गया, मधुबनी, सहरसा,सासाराम, सितामढ़ी,किशनगंज, सुपौल सहित अधिकतर स्थानों पर हवाओं का रुख बदलेगा जिससे तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी। साथ ही तराई क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के बाद से हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !