प्यार में दिल दुखने पर ही आपको ये 5 बातें पता चलती हैं
प्यार जितना खूबसूरत एहसास होता है उतना ही दिल भी दुखाता है. प्यार में इंसान कई सबक भी सीख लेता है. ये वो कड़वे सच होते हैं जिन्हें कोई तभी समझ सकता है जब उसका दिल टूटा हो. कोई चाहे कितना भी जानकार क्यों न हो पर ये बातें किसी किताब में नहीं मिलती. इन्हें प्यार में मिले दुखों से ही सीखना पड़ता है. जानते हैं ऐसी ही कुछ सच्चाइयों के बारे में जो सिर्फ प्यार ही सिखा सकता है.
1. किसी से प्यार करके भी उससे प्यार में न होना संभव है –
हम में से बहुत से लोगों को ये बात काफी देर में समझ आती है. किसी को प्यार करना और उसके साथ प्यार में होना, दो अलग बातें हैं. इस बात को अपने पार्टनर से बताना उतना ही मुश्किल है जितना इसे समझ पाना.
2. रिश्ते को संभालने के लिए मेहनत और कमिटमेंट उतना ही ज़रूरी है जितना आपके करियर के लिए –
अगर ठीक तरह से रिश्ते को संभाला न जाये तो वक़्त के साथ ये धुंधला पड़ ही जाता है. हम सोचते हैं की सच्चा प्यार होना काफी है लेकिन इससे ज़्यादा और भी चीज़ें मायने रखती हैं. रिश्ते को वक़्त न देने से ये महज़ एक औपचारिकता बनकर रह जाती है.
3. ये ज़रूरी नहीं कि जिसे आप चाहते हों वो आपके साथ पूरा जीवन बिताने के लिए सही हो –
किसी को प्यार करने में और उसके साथ रहने में बहुत फर्क होता है. इसीलिए जब लोग लिव-इन में रहने लगते हैं तो उनकी अपने रिश्ते को लेकर धारणा बदल जाती है. ऐसी बहुत सी बातें सामने आती हैं जो पहले नहीं पता होतीं.
4. प्यार अमर नहीं होता, ये उतना ही मज़बूत होता है जितना इसे निभाने वाला –
हम प्यार से बहुत ज़्यादा उम्मीद करने लगते हैं. फिल्मों में देखकर हमें लगता है कि प्यार का रिश्ता कभी नहीं टूट सकता लेकिन असल ज़िन्दगी में ये टूटता भी है और खत्म भी हो जाता है. प्यार का टिकना, इसे निभाने वाले पर निर्भर करता है.
5. प्यार का मतलब हमेशा परफेक्ट ताल-मेल होना नहीं होता –
जिससे हम प्यार करते हैं, ज़रूरी नहीं कि उससे हम अपनी हर बात बता सकें. हम कई बातें अपने दोस्तों से बिना किसी संकोच के बता देते हैं लेकिन अपने पार्टनर से बताने में हिचकिचाते हैं.
