MP Board Result 2018: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट 14 मई को, mpbse.nic.in पर करें चेक
भोपाल. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानीMPBSE 14 मई को एक साथ 10th और 12th बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ये रिजल्ट सुबह 8.30 बजे जारी किए जा सकते हैं। इस बोर्ड को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भी कहा जाता है। संबंधित छात्रmpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं बोर्ड को एमपी बोर्ड हाई स्कूल सर्टिफिकेट यानी HSC और 10वीं परीक्षा भी कहा जाता है। इसके अलावा 12वीं परीक्षा को मध्य प्रदेश हाई सेकंड्री स्कूल सर्टिफिकेट यानी HSSC भी कहा जाता है। इन दोनों की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में हुईं थीं।
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहाँ रजिस्टर करें:- MP Board 10th Result 2018, Check Madhya Pradesh 10th Result Here MP Board 12th Result 2018, Check Madhya Pradesh 12th Result Here
MP Board results ऐसे चेक करें
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल यानी आधिकारिक वेबसाइट website mpbse.nic.in पर जाएं। - अब जिस कक्षा के आप छात्र हैं यानी जिस कक्षा का रिजल्ट आप जानना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें। - अपना रोल नंबर डालें। इसके अलावा जो भी जानकारियां भी मांगी गईं हैं, उन्हें पूरी सावधानी से चेक करते हुए भरें। - सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा। इसको फौरन डाउनलोड करें। एक प्रिंट आउट भी लेकर रखें।
