जमीन के लिए बेटों ने बाप को मारपीट कर लिए घायल

0

जमीन के लिए बेटों ने बाप को मारपीट कर लिए घायल

सैफई (इटावा)  सैफई क्षेत्र के ग्राम नगला राठौर में दो सगे भाइयों ने जमीन मकान अपने नाम ने करने पर अपने पिता को बुरी तरह मार कर लहूलुहान कर दिया। थाना सैफई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त समाचार के अनुसार 18 जुलाई को सुबह ग्राम नगला राठौर निवासी राजाराम उम्र लगभग 65 वर्ष सुबह अपने घर पर बैठे हुए थे इसी बीच उनका लड़का राघवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी व दुर्गेश कुमार लाठी डंडे लेकर आए और राजाराम से बोले आज सैफई तहसील में मेरे साथ चलकर जमीन मकान का बैनामा मेरे नाम कर दो नही तो अंजाम बुरा होगा इस पर राजाराम ने कहा मेरे तीन लड़के हैं और तीनों को बराबर का हिस्सा मिलेगा इसी बात पर उन तीनों लोगों ने राजाराम की लाठी डंडे लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की जिससे उनके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं वो खून निकला है पास पड़ोस के लोगों ने राजाराम को बचाया इसकी सूचना राजा राम के बड़े पुत्र मानसिंह ने डायल 100 को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को थाना सेफई पहुंचाया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का डॉक्टरी मुआयना कर कार्यवाही शुरु कर दी है थानाध्यक्ष सैफई डॉ महेशवीर सिंह ने बताया पीड़ित के पुत्र मानसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !