Home » देश » उत्तर प्रदेश » Etawah » इटावा » Chakarnagar » Bindwa khurd » हाईटेंशन का तार टूटा, करंट से 3 गाय मरी
हाईटेंशन का तार टूटा, करंट से 3 गाय मरी
Posted on July 8, 2018 by Ram Kishor Kushwah in Bindwa khurd, Bindwa khurd, समाचार // 0 Comments
इटावा : विद्युत विभाग की लापरवाही से 3 गायों की मौत
हाईटेंशन का तार टूटा, करंट से 3 गाय मरी
इटावा : जाजेपुरा व गढीमंगद के बीच जर्जर विद्युत लाइन के तार खतरा बने हुए हैं। रविवार को जाजेपुरा के पास शासकीय नलकूप संख्या 47A के अचानक तार टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 3 गायों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कई लोग बाल बाल बचे। बिण्डवा खुर्द के रविशंकर ने बताया कि रविवार की सुबह अचानक तार टूटकर गिर गया। पास मे चर रही गाए उसकी चपेट में आ गयी पहले एक गाय को करंट लगा पास मे चर रही दूसरी व तीसरी गाय विजक गयी तार के संपर्क में आने सेे तड़पकर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर तार कई बार टूटकर गिर गए है। लेकिन तार बदले नहीं गए। इसको लेकर गांव वालों में गुस्सा व्याप्त है।
