Etawah कूलर में करंट से 2 लोगों की मौत

0

Home » देश » उत्तर प्रदेश » Etawah » Etawah कूलर में करंट से 2 लोगों की मौत

Etawah कूलर में करंट से 2 लोगों की मौत

Etawah कूलर में करंट से 2 लोगों की मौत

Posted on July 7, 2018 by Ram Kishor Kushwah in Etawahइटावासंपादकीयसमाचार // 

इटावा : नगर में शनिवार की सुबह दो स्थानों पर एक युवक और अधेड़ व्यक्ति की कूलर में करंट से मृत्यु हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

मड़ैया ख्यालीराम की बगिया में रहने वाला करीब 30 वर्षीय संजू पुत्र मुन्नीलाल पल्लेदारी कर दो वक्त की रोटी जुटाता था। उसका पिता रेहड़ी लगाता है। परिजनों के मुताबिक संजू शुक्रवार को नया कूलर खरीद कर लाया था। शनिवार की सुबह कूलर चालू करते समय उसको करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मुन्नीलाल के दो बेटों में वह छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी और 11 व पांच साल की दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। दूसरी तरफ रेलवे कालोनी मनोरंजन सदन में उस समय शोक का माहौल हो गया जब रेलवे सेवा से बीआरएस ले चुके करीब 58 वर्षीय सुमेर ¨सह की कूलर साफ करने के दौरान विद्युत करंट से मौत हो गई। सुमेर ¨सह रेलवे में सिग्नल एवं टेलीकॉम शाखा में सहायक के पद पर तैनात थे। दो साल पूर्व ही बीआरएस लेकर अपने पुत्र को अपना पद दिलवा दिया था। दूसरा बेटा भी रेलवे में फंफूद स्टेशन पर बु¨कग क्लर्क के रूप में तैनात है। एक बेटी कानपुर में पुलिस सेवा में है। हादसे की जानकारी देने पर बेटी और बेटा आ गए। बताया कि कूलर साफ करने के दौरान कूलर का प्लग विद्युत बोर्ड से अलग नहीं किया था। इससे कूलर की लोहे की बॉडी होने से उसमें करंट प्रवाहित हो गया। रेलवे परिवार के लोगों ने क्वार्टर पर जाकर शोक व्यक्त किया। कूलर में करंट से दो लोगों की मौत ने कूलर निर्माण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि कूलर तैयार करने वाले ग्राहकों को सस्ती पर आकर्षित करने के लिए गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखते। कॉपर की बजाय एल्युमीनियम के वायर लगाए जाते हैं। जो जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही या असावधानी में जान जोखिम में आ जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !