शिरडी जा रही बस सेंधवा में पलटने से ग्वालियर की मिथिलेश सहित 2 की मौत 30 जख्मी

0

शिरडी जा रही बस सेंधवा में पलटने से ग्वालियर की मिथिलेश सहित 2 की मौत 30 जख्मी



सेंधवा. मप्र के सेंधवा में शिरडी में साईंबाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रृद्धालुओं से भरी बस पलट गई जिससे 2 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायलों का उपचार पास के ही सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सेंधवा के दो किमी दूर बाइपास पर रात लगभग  2.45 बजे हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या ट्रेवल्स की बस एमपी 41 पी 0406 इंदौर से शिर्डी जा रही थी। इस दौरान मुंबई बायपास सर्कल के आगे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में बैठे मिथिलेश पति मुकेश शिवहरे ग्वालियर और महेंद्र बाघेला इंदौर की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस का चालक फिलहाल फरार है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !