पूरे देश में इस हफ्ते भारी बारिश का अनुमान,17 दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून

0

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र
ने मंगलवार को असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

बुधवार को असम, मेघालय, कोंकण और गोवा के सुदूरवर्ती इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जबकि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

गुरुवार को भी कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, अंदरूनी कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार को ओडिशा, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में सुदूरवर्ती इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे इलाकों, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है।

बता दें कि मानसून का मौसम सामान्यत: एक जून को आरंभ होकर 30 सितंबर को खत्म होता है। इस साल मानसून ने अपनी सामान्य तिथि एक जून से तीन दिन पहले 29 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !