चकरनगर(इटावा)तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिस से आज भी कई गाँवों के कच्चे व पक्के मकान धराशाही हो गए है ।वही लगातार हो रही बारिस में क्षति का आंकलन करने गाँव गाँव राजस्व टीम पहुची है और क्षति आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार को दी है ।
बीहड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिस के चलते कई घर धराशाही हो गए है ।जिसमे ग्राम बिण्डवा खुर्द में नाथूराम पुत्र राजाराम, शिवनारायण पुत्र बलीराम, रमेशसिंह पुत्र दर्शनसिंह।
गाँव पसिया निवासी इंदल कुमार पुत्र सोबरन सिंह की पत्नी ममता अपने घर में शाम के समय खाना बना रही थी तभी अचानक घर धसक जाने के चलते उनके तीन बच्चे व स्वम घर में दव गई जिन्हें देखकर आसपास के लोगो ने उन्हें मलवा से निकाला लोगो द्वारा तत्काल सहयोग के चलते उनके परिवार को किसी भी प्रकार की कोई गंभीर चोट नही आई ।वही ग्राम गौहानी में ब्रजेंद्र गौतम पुत्र रतिराम के घर में अचानक दरार आने से उनके दरवाजे के सामने की पक्की दीवार जमींदोज हो गई ।वही गाँव भरेह ,गढ़ाकास्दा,तेलियन खोडन,शेरगढ़,नीवरी,करियावली समेत कई दर्जन गाँवों में कच्चे घर धराशाही हुए है ।वही सड़क के किनारे बसने वाले कई अस्थायी निवासी लोगो के आशियाने भीषण बारिस के चलते पानी में उतराने लगे है और बेबस लोग सड़क पर बैठने को मजबूर है ।वही लगातार बारिस से हो रही क्षति का जायजा तहसील प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जिसमे आज लेखपालो की टीम गाँव तेलियन खोडन पहुची जहाँ लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव ने दो विधवा सास बहू के घर के ढ़य जाने के बाद हुई क्षति का आँकलन कर तहसील प्रशासन को दी है ।तहसील प्रशासन के अधिकारियो का कहना है क्षेत्रीय लेखपाल अपने अपने क्षेत्र में हो रही क्षति की रिपोर्ट बराबर दे रहे है ।
