इटावा समाचार

0

इटावा पुलिस ने पंद्रह हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफतार

रामकिशोर कुशवाह 

Publish: Aug, 24 2018 05:52:43 PM (IST)

इटावा पुलिस ने पंद्रह हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफतार

इटावा. जिले की बकेवर पुलिस ने पंद्रह हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है । इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि देर रात्रि को थाना बकेवर पुलिस को संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान वांछित एक इनामी अपराधी कल्लू यादव पुत्र भूरे सिंह को हनुमान मन्दिर के पास ग्राम हर्राजपुर के पास घूमता हुआ देख गया है । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 तमंचा तथा 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी थाना बकेवर के मुकदमा अपराध संख्या 520/18 धारा 392 से वांछित तथा 15000 रूपये का इनामी है।

इसने दस अगस्त को अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर बिना नम्बर की आई 20 कार से वादी गगन पुत्र नीरज निवासी कुम्हारन मौहल्ला बकेवर को सवारी बनाकर गाडी में बिठाकर वादी के साथ लूटपाट की गयी थी । इस मामले से संबधित एक आरोपी को थाना बकेवर पुलिस द्वारा 11 अगस्त को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

गिरफ्तार अपराधी शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में कई संगीत अपराधों को कारित कर चुका है । अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण हो सकेगा।

कल्लू यादव पुत्र भूरे सिंह निवासी भावपुरा थाना ऊसराहार जनपद इटावा की गिरफतारी हुई है जिसके कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । इस आरोपी के खिलाफ दस अपराधिक मामले इटावा और आसपास के थाने मे दर्ज है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !