*पूर्व प्रधान तारा यादव नही रहे*
*चकरनगर(इटावा)क्षेत्र में समाजबादी सिद्धान्तों पर चलने वाले समाज सेवी तारा यादव पूर्व प्रधान का निधन हो गया ।श्री यादव 58 वर्ष के थे ।मालूम हो कि विकास खंड के ग्राम प्रेमपुरा निवासी तारा यादव पिछले एक सप्ताह से डेंगू की चपेट में थे ।उनको ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पिटल एडमिट किया गया था ।जहां इलाज के दौरान उन्होंने उक्त हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली ।ऐसी दुखद सूचना मिलते ही तमाम प्रतिष्ठित लोग और सपा नेता धरातल पहुंचे।सपा प्रदेश महासचिव भूपेंद्र दिवाकर तथा प्रेम सिंह यादव तथा ।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवकिशोर यादव सहित तमाम लोगो ने अंतिम यात्रा में भाग लिया।*
