बरसात के बाद बरबाद हो गई इटावा की यह सड़क, नहीं हो रही कोई सुनवाई
Publish: Aug, 28 2018 07:09:26 PM (IST)

इटावा जिले के बढपुरा इलाके का खेडा अजब सिंह गांव में बरसात के दौरान मुख्य मार्ग पूरी तरह से कट कर बर्बाद हो गया है।
इटावा. जनपद में भारी बरसात के बाद कई ऐसे गांवो सामने आ रहे हैं जिनमें पहुंचने के रास्ते बंद होते हुए दिख रहे हैं। इन्ही में से एक गांव है। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढपुरा इलाके का खेडा अजब सिंह। जहं पर बरसात के दौरान मुख्य मार्ग पूरी तरह से कट कर बर्बाद हो गया है।
चकरनगर रोड से ग्राम खेडा अजब सिंह जाने वाला संपर्क मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भारी बरसात होने से तीन जगह सड़क का दोनों तरफ कटान होने से सड़क के आर पार छेद हो गए हैं जिससे दो पहिया चार पहिया वाहन निकलने में असमर्थ हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि स्कूली वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पैदल निकलने में लगता है डर
ग्रामीणों ने बताया कि जहं पर रोड का कटान है वहं पर पैदल निकलने में डर लगता है क्योंकि सड़क के दोनों तरफ छेद होने से कभी भी रोड नीचे धसक सकती है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है और बताया इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणो मे अलकेश सिंह, विनोद सिंह, शिवराम सिंह, ध्रुव सिंह और आशीष ने कहा प्रशासन जल्द से जल्द सड़क का कार्य पूरा कराए जाने की मांग की।
बकेवर के शास्त्रीनगर मुहाल में रक्षाबंधन पर्व पर जब पूरा परिवार दरवाजे के बाहर भुजरियों का आदान-प्रदान बरसात के चलते टीन में बैठकर कर रहा था उसी समय मकान का कच्चा कमरा भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे कमरे में रखा अनाज सहित घर गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। संत शरण पुत्र आत्माराम गोयल का पूरा परिवार दरवाजे के बाहर भुजरियों का आदान प्रदान कर त्योहार मना रहा था । कमरे में रखे गेहूं के अलावा दो बड़े बक्से, एक छोटा बक्सा, कुर्सी सैट कपड़े आदि दब कर नष्ट हो गए।
लेखपाल राजेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
सूचना पर स्थानीय लेखपाल राजेन्द्र सिंह यादव ने अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। इसी मुहाल में सोबरन सिंह पुत्र कुन्दन लाल की दीवार भराकर गिर गई जिससे गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया । लगातार बारिश के कारण आधा दर्जन गृहस्वामियों के कच्चे मकान गिर कर ध्वस्त हो गये। जिसके मलबे में दबकर दो परिवारीजन एवं एक भैंस घायल हो गयी और घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया ।
ग्राम पंचायत सिहुआ के पूर्व प्रधान दिनेश यादव पप्पू ने बताया कि बारिश के कारण सिहुआ निवासी पेशगार पुत्र नाथूराम का कच्चा मकान गिरने से उसके रिश्तेदार गोरेलाल व पवन कुमार पुत्र रामनरेश मलबे में दबकर घायल हो गये ।
