क्षेत्रीय समाचार बुलेटिन Etawah

0
[2/8, 6:47 PM] : ब्रेकिंग न्यूज
*चकरनगर*
*विकासखंड चकरनगर में ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि शिवकिशोर ने ब्लॉकपरिसर में ली अधिकारियों की समीक्षा ।प्रमुख श्री यादव पर शिकायतों का लगा अटम्बार सबसे ज्यादा शिकायतों वर्षात में मकान ढहे जाने की मिली एक एक करके सभी की समस्याओं सुनकर बीडीओ को सभी की जाच कराए जाने की शिफारिस की*।@मुकेश यादव
[2/8, 7:02 PM] : *ब्रेकिंग न्यूज़*
*इटावा:- रिटायर सी आर पी एफ कर्मी की इटावा स्टेशन पर ट्रेन से कट कर हुई मौत। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने घर लौट रहा था जवान रमाकांत ।इटावा स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत।*
[2/8, 7:02 PM] Breaking News
: *ब्रेकिंग न्यूज*
*इटावा:- बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अबारी निवासी 18 बर्षीय कुमारी सावित्री पुत्री जगदीश जो कि अबारी रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रही थी की भिंड की तरफ आ रही डी एम यू पैसेंजर के नीचे आ जाने से हुई मौत । बकरी को वचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई । मौके पर पहुचे बढपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी व चौकी प्रभारी सतीश कुमार राठौर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।*
[2/8, 7:10 PM] Breaking News
: *आखिर उत्तर प्रदेश योगी सरकार की पुलिस क्यों नहीं सुधर रही।*
मामला है इटावा जनपद के थानों का जहां पर कोई भी पीड़ित अपना शिकायती प्रार्थना पत्र देकर के फरियाद करता है तो वहां के थानाध्यक्ष व दरोगा लोग उन फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा न लिखते हुए अपने थाने पर ही दूसरा प्रार्थना पत्र लिखकर पीड़ित के हस्ताक्षर करवा करके आरोपियों को बचाते हुए हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर देते हैं जिससे उन दरोगाओं को कुछ न कुछ विपक्ष आरोपियों से उनकी जेब गर्म हो जाती हैं यही कारण है कि जनपद में हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर जब पीड़ितों की सुनवाई थाना स्थर पर नहीं होती है तब जाकर उनको बड़े अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं पर मामला यही नहीं खत्म होता जब बड़े अधिकारियों के आदेश होने के बावजूद भी थानाध्यक्ष व दरोगा उनके आदेशों को घुमाते हुए उनको गुमराह कर देते हैं और उन पीड़ितों को मजबूरीवश अदालत की शरण लेनी पड़ती है तब जाकर उनके ऊपर हुए जुल्मों की मुकदमा थाना स्तर पर पंजीकृत किया जाता है आखिर यूपी पुलिस कब सुधरेगी
[2/8, 7:18 PM] Breaking News
: *जाम के झाम में फसी फायर बिग्रेड*  इटावा- 15 से 20 मिनट तक रोड पर किये गये अतिक्रमण गिलहरी पुल पर फंसी रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी, दोपहर साबित गंज में ट्रांसफर में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस लाइन से चली फायर ब्रिगेड की गाड़ी गिलहरी पुल पर रोड किनारे किये गये अतिक्रमण में फंस गई जब 20 मिनट के बाद फायर बिर्गेड की गाड़ी अपने गंतव्य तक पहुँचती तब तक आग बुझ चुकी थी ,अब सोचिए  यही आग अगर किसी के निवास या भीड़भाड़ वाले इलाके में होती तो कितना नुकसान हो सकता था, लेकिन पब्लिक प्लेस पर अपनी निजी संपत्ति समझने वालों को रोड पर चलने वालों से क्या मतलब दरअसल नौरंगाबाद चौराहे से लेकर गिलहरी पुल पर बरसो से हो रखा है अतिक्रमण सरकारी जगह को निजी संपत्ति समझ कर हो रहा सड़क का प्रयोग सबसे ज़्यादा दिक्कत पुल ओर उसके आस पास ठेलो ओर सड़क किनारे समान रख कर इलाकाई दुकानदार कर रहे अतिक्रमण ओर ऊपर से जब से यहाँ डिवाइडर लगे है तब से हालात सुधारने की बजाय ओर खराब हो गये है, खासतौर पर स्कूलों की छुट्टी के समय अक्सर यहां जाम लग जाता है साथ ही राह चलती लड़कियों को भी टीजिंग का शिकार होना पड़ता है, जब तक इस चौराहे के आस पास अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जाता तब तक इन डिवाडर का कोई फायदा नहीं होगा,
[2/8, 7:23 PM] Mukesh Media: *जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.08.2018 को विभिन्न थानों पर किए गए सराहनीय कार्य:-*

*थाना कोतवाली:-*
धारा 151 सीआरपीसी के अभियुक्त
1- राजेश यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी बराही टोला कोतवाली
2- रोहन उर्फ कुणाल पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी पुरबिया टोला कोतवाली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
*थाना चकरनगर:-*
वारंटी अभियुक्त
1- रमेश चंद्र पुत्र मोतीलाल निवासी गनियावर चकरनगर
2- रामरतन पुत्र बिहारी लाल निवासी उपरोक्त
3- सुंदर सिंह चौहान पुत्र फूल सिंह निवासी गौहानी चकरनगर को गिरफ्तार किया गया
*थाना भरथना:-*
मुकदमा अपराध संख्या 299/18 धारा 323,504,506, 392,411 भादवि से संबंधित अभियुक्त
बार्सल उर्फ बिजेंद्र पुत्र प्रमोद यादव निवासी नगला महान भरथना को ₹5210 सहित गिरफ्तार किया गया
मुकदमा अपराध संख्या 216/18 धारा 379,411भादवि से संबंधित अभियुक्त
ओंकार पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम हसुआ थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया
*थाना इकदिल:-*
धारा 151 सीआरपीसी के अभियुक्त
1- राहुल पुत्र गोरेलाल निवासी हवेलियां अड़हुल इकदिल
2- लालजीत पुत्र घासीराम निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
*थाना पछायगांव:-*
धारा 151 सीआरपीसी के अभियुक्त
1- सुनील उर्फ राजू पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी पछायगांव
2- पप्पू उर्फ अप्पू लाला पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
धारा 60 आबकारी अधिनियम के अभियुक्त
बृजेश कुमार पुत्र मोहब्बत सिंह निवासी बहादुरपुरा पछायगांव को 32 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया
*थाना बकेवर:-*
धारा 151 सीआरपीसी के अभियुक्त
1- रमेश पुत्र ब्रह्मादीन निवासी लोहिया नगर बकेवर
2- संजू पुत्र श्री कृष्ण निवासी नगला बनी बकेवर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
मुकदमा अपराध संख्या 432/18 धारा 304,504,506 के वांछित अभियुक्त
राजा हिंदुस्तानी पुत्र मेहरसुख निवासी मोहल्ला हाफिज नगर बकेवर ने बकेवर पुलिस के भारी दबाव के चलते माननीय न्यायालय इटावा में आत्मसमर्पण किया
[2/8, 7:55 PM] Mukesh Media: बिग ब्रेकिंग
*फिर चमका चकरनगर में एक नया तारा*
*लखनऊ*:-
*डाँ भूपेंद्र दिवाकर मानपुरा वाले बने एससी एसटी प्रकोष्ठ के महासचिव*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव द्वारा  दिनेश दिवाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र डॉ भूपेंद्र दिवाकर को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया ।उक्त पार्टी के संगठन में चकरनगर ब्लॉक के पहले किसी युवा को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी ।डाँ भूपेंद्र दिवाकर ने विधानसभा भरथना के लिए किया था आवेदन लेकिन नही मिला था टिकट*
*रिपोर्ट :~मुकेश यादव*
[2/8, 8:39 PM] Mukesh Media: *FLASH......*
*इटावा-बिहार से दिल्ली जा महिला मरीज का ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर मरीज को नया ऑक्सीजन सिलेंडर दिया, इटावा रेलवे स्टेशन के 15484 महानंदा एक्सप्रेस का मामला।*
समाचार बुलेटिन Etawah
से
संवाददाता मुकेश यादव

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !