इटावा : झांसी-पारीक्षा के मध्य रेलवे लाइन पर महत्वपूर्ण कार्य किए जाने से 6 से 19 अगस्त के मध्य ग्वालियर से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें झांसी के बजाए इटावा जंक्शन के माध्यम से आवागमन करेंगी।

यह जानकारी रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य मोहम्मद शेख पुखरायां ने देते हुए बताया कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर से झांसी होकर कानपुर व अन्य स्थानों के मध्य आवागमन करने वाली कई ट्रेनें इस अवधि के दौरान निरस्त करने का निर्णय लिया। कई ट्रेनें आगरा केंट होकर आवागमन करेंगी। ग्वालियर से बरौनी के मध्य रोजाना आवागमन करने वाली एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रतापगढ़ के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुल्तानपुर के मध्य सप्ताह में एक बार आवागमन करने वाली एक्सप्रेस ट्रेन ग्वालियर से ¨भड-इटावा जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य की ओर आवागमन करेंगी।
